Sonakshi Sinha trolled due to this question of Doordarshan

Loading

मुंबई. वैश्चिक महामारी कोरोनावायरस के चलते देश में लॉकडाउन लागू हो गया है। कोरोना के चलते दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का री-टेलीकास्ट किया गया है। इसी बीच दूरदर्शन ने रामायण को लेकर एक सवाल पूछा था। इस सवाल को लेकर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा काफी ट्रोल हो रही है। दूरदर्शन के इस ट्वीट के जरिये लोग सोनाक्षी की खिचाई कर रहे है।

दरअसल, दूरदर्शन ने ट्वीट करते हुए एक सवाल किया है। सवाल है- हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लाये थे? ऑपशन दिए गए हैं- सुग्रीव, लक्ष्‍मण, शत्रुघ्न। लेकिन, इस तीसरे ऑपशन के जरिए सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को काफी ट्रोल किया जा रहा है। बता दे कि, सोनाक्षी सिन्हा के पिता का नाम शत्रुघ्न है। दूरदर्शन द्वारा पूछा गया सवाल कोई आकस्मिक नहीं है। बल्कि इस सवाल के जरिए सीधे -सीधे सोनाक्षी सिन्हा की खिचाई की है।

आपको बता दे कि, पिछले साल सोनाक्षी सिन्हा अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आई थी। उस वक्त अमिताभ बच्चन ने ये सवाल एक कंटेस्टेंट से पूछा था। उस कंटेस्टेंट की हेल्प के लिए सोनाक्षी सिन्हा भी वह मौजूद थीं। अब हैरानी की बात है कि सोनाक्षी को इस आसान से सवाल का जवाब ही नहीं पता था। उन्हें इस सवाल का जवाब देने के लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा को काफी ट्रोल किया गया है।