अर्जुन कपूर-बंटी सचदेवा समेत… इन सितारों संग जुड़ चुका हैं सोनाक्षी सिन्हा का नाम

सोनाक्षी सिन्हा अपने काम के अलावा अभिनेत्री अपने अफेयर को लेकर भी मीडिया में हमेशा चर्चा में रही है।

    Loading

    Sonakshi Sinha’s name has been associated with these stars, including Arjun Kapoor-Bunty Sachdeva: ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं। अपने काम के अलावा अभिनेत्री अपने अफेयर को लेकर भी मीडिया में हमेशा चर्चा में रही है। उनका नाम अब तब अर्जुन कपूर, बंटी सचदेवा समेत कई लोगों के साथ जुड़ चुका हैं। सोनाक्षी के जन्मदिन के खास मौके पर हम आज उनके इन रिश्तों के बारे में बात करेंगे- 

    अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    साल 2015 में अर्जुन कपूर के साथ सोनाक्षी सिन्हा का नाम जुड़ा था। उस दौरान इन की फिल्म ‘तेवर’ रिलीज हुई थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और अब यह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त है। 

    जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Zaheer Iqbal (@zaherolovefns)

    फिल्म अभिनेता सलमान खान के बचपन के दोस्त इकबाल रतनासी के बेटे जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ भी सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर की खूब चर्चा उड़ी थी। यह दोनों कई बार एक साथ पार्टी में दिखाई दिए, हालांकि दोनों ने हमेशा ही अपने रिश्ते की खबरों को महज अफवाह बताया था।

    शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

     

    शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी सबसे पहले फिल्म आर. राजकुमार में दिखाई दी थी। जैसे ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई वैसे ही बॉलीवुड की गलियों में दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी, हालांकि सोनाक्षी ने अपने एक इंटरव्यू में एकदम साफ करते हुए कहा था कि ऐसी अफवाह फैलाना लोगों का काम है।

    बंटी सचदेवा (Bunty Sachdeva)

    सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा (Bunty Sachdeva) के साथ सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर की खूब चर्चा रही थी। और तो और साल 2016 में दोनों की शादी करने तक की खबरें सामने आई थीं। कुछ दिनों पर इन रिश्ता चर्चा में रहने के बाद अचानक खत्म हो गया।