Sonu Nigam

कोरोना संक्रमण के शुरूआती दौर से सोनू निगम दुबई में थी और जब भारत में लॉकडाउन (lockdown) हुआ तो वो दुबई में ही फंस गए थे।

Loading

Sonu Nigam Coming back to Mumbai: कोरोना महामारी (Coronavirus) के दौरान बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपना ज्यादातर वक्त दुबई में बिताया है। वहां से वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई दिए। कोरोना संक्रमण के शुरूआती दौर से सोनू निगम दुबई में थे और जब भारत में लॉकडाउन (Lockdown) हुआ तो वो दुबई में ही फंस गए। लेकिन अब सिंगर अपने देश भारत लौट आए हैं। सोनू निगम ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

सोनू ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘अपने वतन लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस जमीन पर पैर रखने के बाद काफी भावुक हो रहा हूं। मुंबई शहर मेरी मातृभूमि है। यहां लौटने के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं।‘ सोनू निगम ने अपने घर में एंट्री करने के साथ सभी को शुक्रिया कहा है और आभार जताया है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

 

विवादित टिप्पणी के चलते ट्रोल हुए थे सोनू 

मालूम हो कि, भले ही सोनू निगम मुंबई लौटने के बाद इमोशनल हुए हों लेकिन हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में सिंगर ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि, ‘मैं अपने बेटे को भारत में सिंगर नहीं बनाना चाहूंगा। वो भारत नहीं रहता वो दुबई में रहता है, मैंने बहुत पहले उसे भारत से निकाल दिया है और वो देश से दूर दुबई में रहता है।‘ सोनू निगम की इस टिप्पणी के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।