sonu-sood-hilarious-response-to-the-fan-who-demands-help-to-buy-a-smartphone

    Loading

    मुंबई: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना की वजह से इस वक़्त पूरा देश परेशान है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरी दुनिया संघर्ष कर रही है। जिसके चलते राज्य में फिर एक बार लॉकडाउन लग गया है। पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में लाखों की संख्या में लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में नेता हो या अभिनेता कोई भी कोरोना के कहर से नहीं बच पा रहा है। रोजाना किसी न किसी एक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में लोगों को वैक्सीन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। 

    बॉलिवुड सिलेब्स लोगों की हर तरह से मदद करने की कोशिश में हैं। सेलेब्स दवा, ऑक्सीजन, भोजन आदि से मदद कर रहे हैं। सोनू सूद(Sonu Sood) आज भी लोगों की मदद करने में लगातार लगे हुए हैं। लोग सोशल मीडिया के जरिए और उनके घर पहुंचकर मदद की गुहार लगाते रहते हैं। सोनू सूद कोरोना मरीजों की भी हर तरीके से मदद कर रहे हैं। हर तरफ सोनू सूद की सराहना की जा रही है। 

    हाल ही में एक 25 साल के शख्स की मौत हो गई है। जिसके लिए उन्होंने दुख जताया है। शख्स की जान न बचा पाने पर सोनू सूद के पास हिम्मत नहीं है कि वह उसके परिवार का सामना कर सकतें। यह बात दिग्गज अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘एक 25 साल का लड़का, जिसे हम बचाने की कोशिश कर रहे थे, वह आज कोविड से जंग हार गया। इतने दिनों तक ये जानने के बाद भी कि उसके बचने की उम्मीद कम है, मैं हर रोज डॉक्टर से बड़ी उम्मीद के साथ बात करता था। मेरे पास उसके माता-पिता को सच्चाई बताने की हिम्मत नहीं है, जिन्हें पता था कि क्या होने वाला है।’

    सोनू सूद ने 29 साल के एक शख्स के लिए भी ट्वीट किया है। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘जब आप किसी को खोते हैं तो आप किसी को बचाने की कोशिश भी करते हैं। एक और 29 साल का जवान बॉडी बिल्डर जो तेलंगाना के एक अस्पताल में गंभीर हालत में हैं। मैंने उसकी परेशान बहन से 20 मिनट तक बात की है और उसे उम्मीद दी है। बहुत दुख होता है, अपने आस-पास इतना कष्ट देखकर, भगवान दया करो’।