सोनू सूद ने नाम लिए बिना कंगना को दी नसीहत

Loading

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के नेता राउत के बिच चल रहे घमासान के बीच अभिनेता और गरीबों के मसीहा सोनू सूद कूद पड़े है। सोनू सूद ने इशारों ही इशारों में कंगना का नाम लिए बिना कंगना को नसीहत दी है। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए कहा, “मुंबई .. यह शहर तक़दीरें बदलता है। सलाम करोगे तो सलामी मिलेगी।” 

कंगना के ट्वीट के बाद, महाराष्ट्र से कई राजनीतिक नेताओं और बॉलीवुड हस्तियों द्वारा कंगना की निंदा की जा रही है। इससे पहले भी बॉलीवुड से अभिनेत्री स्वरा भास्कर, दीया मिर्जा, उर्मिला मातोंडकर, अभिनेता रितेश देशमुख और अन्य लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। 

ग़ौरतलब है कि, इससे पहले कंगना ने मुंबई पुलिस पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि, “फिल्म माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। साथ ही कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (POK) से की थी।