बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) लगातार गरीब लोगों के मसीहा बन मदद करते दिखाई दे रहे हैं।
Sonu Sood Features on SpiceJet’s Boeing 737: लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान से बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) लगातार गरीब लोगों के मसीहा बन मदद करते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता ने पिछले कुछ समय से प्रवासी मजदूरों (Migrants) से लेकर कई पीड़ित परिवार को मदद करते नजर आए। इसी बीच सोनू सूद ने शेयर किया हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। इस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिनेता अपने चाहनेवालों को शुक्रिया करते दिखाई दिए।
दरअसल, एयरलाइंस स्पाइसजेट (Spicejet) ने बेहद खास अंदाज में सोनू सूद की तारीफ की हैं। एयरलाइंस स्पाइसजेट पर अभिनेता की बड़ी तस्वीर उकेरी है। इस तस्वीर के साथ सोनू सूद के लिए एक मैसेज भी पोस्ट किया गया है ‘ए सैल्यूट टू द सेविअर सोनू सूद’ इसका मतबल ‘मसीहा सोनू सूद को सलाम’
देखें पोस्ट-
Remember coming from Moga to Mumbai on an unreserved ticket.
Thank you everyone for all the love. Miss my parents more. @flyspicejet pic.twitter.com/MYipwwYReG— sonu sood (@SonuSood) March 20, 2021
एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए सोनू सूद ने लिखा ‘आसमां छूने आये थे और आसमान छू रहे हैं… स्पाइस जेट की ओर से मिले इस सम्मान को लेकर मैं काफी खुश महसूस कर रहा हूं। मैं जब पहली बार मुंबई आया था उस दौरान मैं एक अनारक्षित टिकट के जरिए पहुंचा था। आज मैं बेहद विनम्र महसूस कर रहा हूं। मैं इस बारे में और क्या कहूं… मैं अब इस समय अच्छा महसूस कर रहा हूं।‘