अक्षय कुमार को दी रणवीर सिंह ने मात, यहां आएंगे पहले नजर

Loading

मुंबई: कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड को भारी नुकसान उठाना पड़ा। थिएटर्स के बंद होने के कारण कई फिल्मों के शेड्यूल गड़बड़ा गया। अब धीरे-धीरे जब सब क्षेत्र खुल रहे हैं, तो सिनेमाघरों को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की परमिशन मिल गई है। लेकिन कई फिल्मों के प्रोड्यूसर नुकसान के डर से अब भी फिल्में रिलीज करने से डर रहे हैं।

इसी वजह से अब अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi), जिसे दिवाली पर रिलीज किया जाना था उसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)की इस फिल्म में अक्षय के अलावा कैटरीना कैफ(Katrina Kaif), अजय देवगन(Ajay Devgan) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) भी होंगे। खबर है कि इस फिल्म को साल 2021 में रिलीज किया जाएगा। सुनने में आया है कि यह फिल्म 26 जनवरी वाले सप्ताह में रिलीज होने की संभावना है।

वहीं अक्षय से पहले अब रणवीर की फिल्म सिनेमाघरों पर दस्तक देगी। खबर है कि फिल्म 83 घोषणा के अनुसार क्रिसमस  पर ही रिलीज किया जाएगा। तब तक हो सकता है कि ज्यादा लोगों को सिनेमाघर में जाने की परमिशन मिल जाए। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव के रोल में नजर आनेवाले है जिसमें दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का रोल कर रही हैं।

आपको बता दें कि पहले यह तय किया गया था कि अक्षय कि फिल्म सूर्यवंशी पहले रिलीज होगी और फिर 83, लेकिन अब मामला उल्टा हो गया है। बड़े पर्दे पर अब अक्षय़ से पहले रणवीर लोगों को इंटरटेन करते दिखने वाले हैं।