साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
मुंबई. साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) कोरोना की चपेट में आ गए हैं। चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने ट्वीट करते हुए कहा कि, वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चिरंजीवी (Chiranjeevi) को कोरोना का कोई लक्षण महसूस नहीं हुआ। वह इस समय होम क्वारंटाइन हैं। चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘आचार्य’ की शूटिंग से पहले कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने ट्वीट करते हुए लिखा, प्रोटोकॉल के हिसाब से ‘आचार्य’ की शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया था। दुर्भाग्य से मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि मेरे अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं है, फिलहाल मैंने आप को घर पर क्वारंटाइन कर लिया है। जो भी लोग मुझसे पिछले 5 दिन में मिले हैं, मैं उन सभी से आग्रह करता हूं कि अपना कोविड 19 का टेस्ट करवा लें। मैं अपनी तबीयत के बारे में आपको अपडेट देता रहूंगा’।
ఆచార్య షూటింగ్ ప్రారంభించాలని,కోవిడ్ టెస్ట్ చేయించుకున్నాను. రిజల్ట్ పాజిటివ్. నాకు ఎలాంటి కోవిడ్ లక్షణాలు లేవు.వెంటనే హోమ్ క్వారంటైన్ అయ్యాను.గత 4-5 రోజులుగా నన్ను కలిసినవారందరిని టెస్ట్ చేయించుకోవాలిసిందిగా కోరుతున్నాను.ఎప్పటికప్పుడు నా ఆరోగ్య పరిస్థితిని మీకు తెలియచేస్తాను. pic.twitter.com/qtU9eCIEwp
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) November 9, 2020
चिरंजीवी (Chiranjeevi) जल्द ही ‘आचार्य’ की शूटिंग शुरू करने वाले थे। वह फिल्म में दो भूमिकाएं निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग पहले मार्च में शुरू होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं हो सकी। फिल्म में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। हालांकि, अब चिरंजीवी (Chiranjeevi) कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग को टाल दिया गया है।