स्प्लिट्सविला फेम रणविजय सिंह कपिल शर्मा दूसरी बार बने पापा, सोशल मीडिया पर बधाइयों का लगा तांता

रणविजय और प्रियंका की शादी 6 साल पहले हुई थी। रणविजय सिंह ने इसी साल मार्च में अपने फैंस से पत्नी प्रियंका की प्रेगनेंसी के बारे में फैंस को बताया था।

    Loading

    ‘Splitsvilla’ fame Rannvijay Singh becomes father for the second time, shares his happiness with a funny post: अभिनेता और होस्ट रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। अभिनेता को दूसरी बार पापा बनने की खुशी मिली है। रणविजय की खूबसूरत पत्नी प्रियंका सिंह (Priyanka Singha) ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। प्रियंका और रणविजय को चार साल की बेटी है जिसका नाम कायनात है। अब वह दूसरी बार पिता बने हैं। अभिनेता ने खुद कुछ मजेदार तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। रणविजय सिंह ने पोस्ट की हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें बेटे के जन्म की बधाई भी दे रहे हैं। 

    एमटीवी शोज (MTV Shows) के होस्ट रणविजय सिंह ने शूज और जर्सी की तस्वीरें पोस्ट कर बताया कि उनके घर में बेटे ने जन्म लिया है। पोस्ट तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रणविजय सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूज के साथ एक पेयर बेबी शूज की फोटो शेयर कर लिखा है ‘शू गेम… 12 जुलाई 2021’ इसके अलावा दूसरी तस्वीर में छोटा स्नीकर और छोटा से ही रेड कलर के स्पोर्ट्स जर्सी की फोटो शेयर की है। इस फोट उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद करते हुए लिखा ‘सतनामवाहेगुरु…’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rannvijay (@rannvijaysingha)

     

    रणविजय सिंह के फैंस के अलावा गौहर खान, प्रिंस नारुला, दिव्या अग्रवाल, वरुण सूद और दिशांक अरोड़ा ने भी दोनों को बधाई दी है। मालूम हो कि रणविजय और प्रियंका की शादी 6 साल पहले हुई थी। रणविजय सिंह ने इसी साल मार्च में अपने फैंस से पत्नी प्रियंका की प्रेगनेंसी के बारे में फैंस को बताया था।