बेटी के रिलेशनशिप की बातों पर भड़के सुनील शेट्टी, दिया ऐसा जवाब

मुंबई, बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मों के जरिए लोगो के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है. साथ ही सुनील शेट्टी अपने बेबाक बातों के कारण भी सुर्खियों में रहते है. हाल ही में सुनील शेट्टी से

Loading

मुंबई, बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मों के जरिए लोगो के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है. साथ ही सुनील शेट्टी अपने बेबाक बातों के कारण भी सुर्खियों में रहते है. हाल ही में सुनील शेट्टी से उनकी बेटी अथिया की जिंदगी के बारे में कुछ सवाल पूछे गए. जिसपर सुनील शेट्टी भड़कते हुए नजर आए.

मिली हुई जानकारी के अनुसार, मुंबई, में एक इंवेंट के दौरान मीडिया ने सुनील शेट्टी से अथिया के रिलेशनशिप के बारे में पूछा. साथ ही यह भी पूछा गया की, उनकी बेटी के रिलेशनशिप की खबरें सच हुई तो क्या आप इस बात को अपनाएंगे. इस बात पर सुनील शेट्टी भड़क गए और मीडिया को जबरदस्त जवाब दिया.

सुनील शेट्टी ने कहा, "मैं रिश्ते नहीं बना रहा हूं, आपको अथिया से पूछना होगा." आगे सुनील शेट्टी ने कहा कि अथिया के रिलेशनशिप की खबरों के बारे में आप मुझे बताओ." आप आओ और मुझे बताओ कि यह सच है, इसके बाद हम इसपर चर्चा करेंगे. इस अंदाज में जवाब देते हुए सुनील शेट्टी ने मीडिया का मुंह बंद करा दिया.  

आपको बता दें, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल कई बार एक साथ नजर आए है. उनके कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पपर वायरल हुई थी. इसके बाद से उन दोनों के रिलेशनशिप में होने की बाते होने लगी है.