Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) जल्द ही साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) के बैनर में बन रही फिल्म तड़प (Tadap) से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। यह फिल्म इस साल 24 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री के करीब-करीब सभी बड़े स्टार्स अहान को शुभकामनाएं दे चुके हैं। अहान बॉलीवुड में नए हैं इसलिए उन्हें लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। इस फिल्म को डायरेक्टर मिलन लूथरिया बना रहे हैं, जो एक सफल डायरेक्टर हैं। अब अहान शेट्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी पहली फिल्म के पहले ही अहान के हाथ एक और फिल्म लग चुकी है, जिसमें वह बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नजर आएंगे। खबर है कि इस फिल्म साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट पर अभी काम चल रहा है, और उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी जल्द ही सामने आएगी। बता दें, अहान का लुक तो अपने पापा से मिलता ही है आदतें भी काफी कुछ सुनील की तरह ही है।

    अहान शेट्टी की तड़प कोरोना वायरस महामारी की वजह से अटकी पड़ी है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग खत्म हो चुकी है और मेकर्स इसे रिलीज करने का इंतजार कर रहे हैं। सुनील शेट्टी 90 के दशक के जाने-माने एक्शन हीरो थे, जिस कारण सभी को अहान से बहुत सारी उम्मीदें हैं। हर कोई अहान शेट्टी को उनके पापा की तरह ही स्क्रीन पर एक्शन करते देखना चाहता है।

    25 साल के अहान शेट्टी ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से और आगे की पढ़ाई अमेरिका से पूरी की है। अहान के पापा सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में यारों का यार माना जाता है. ठीक अपने पापा की तरह ही अहान की भी जल्दी सबसे दोस्ती हो जाती है. रणबीर कपूर, डिनो मोरिया, अपारशक्ति खुराना और लिएंडर पेस अहान के खास दोस्तों में से हैं। अहान शेट्टी की शक्ल तो अपने पिता से काफी मिलती है वहीं उनके चलने का अंदाज भी काफी सुनील शेट्टी की तरह ही है।