‘रामायण’ का यह सीन शूट करते समय फुट-फुटकर रोने लगे सभी लोग,रामानंद सागर की आखें भी हुई थी नम

सुनील ने एक सीन के बारे में बताते हुए कहा कि यह सीन करते समय रामायण की पूरी कास्ट के साथ रामानंद सागर भी खूब रोए थे।

Loading

मुंबई. लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन ने रामानंद सागर की रामायण दिखाना शुरू कर दिया है। जब से रामायण शुरू हुआ है। तब से यह शो और इसके कलाकारों की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वही, इस शो के कलाकर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे है।बता दे कि रामायण में राम के किरदार में अरुण गोविल, सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के किरदार में सुनील लहरी नजर आए थे। इसी बीच रामायण के लक्ष्मण यानीं सुनील लहरी ने रामायण से जुड़े कुछ किस्से बताए है। 

दरअसल, जब से रामायण स्टार पर दिखाया जा रहा है तब से सुनील लहरी हर एक एपिसोड से जुड़े किस्से बता रहा है। ऐसे में उन्होंने एक सीन के बारे में बताते हुए कहा कि यह सीन करते समय रामायण की पूरी कास्ट के साथ रामानंद सागर भी खूब रोए थे।

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर रामायण से जुड़ा एक किस्सा बताया। उन्होंने कहा, यह किस्सा तब का है जब भगवान राम के वनवास चले जाते है। भगवान राम के जाने के बाद राजा दशरथ का निधन हो जाता है।सुनील ने बताया कि इस एपिसोड को शूट करते हुए सभी लोग रोने लगे थे। पूरी कास्ट इस सीन में रो रहे थे वही रामानंद सागर की आखें भी नम हो गयी थीं।

सुनील ने आगे कहा, इस एपिसोड को शूट करना काफी मुश्किल हो गया है। इस सीन के शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा कौशल्या के किरदार में नजर आ चुकी एक्ट्रेस जयश्री गाड़कर दुखी थी। बता दे कि जयश्री रामायण के दशरथ यानि बाल धुरी की पत्नी है। 

सुनील ने आगे कहा, इस सीन के बाद जयश्री को रिकवर होने के लिए करीब 1 दिन लगा था। हम सभी इस बात से भी काफी दुखी थे कि यह महाराज दशरथ का आखिरी शूट था, वो स्वभाव से काफी हंसमुख थे’।