एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर सुनील शेट्टी का बड़ा खुलासा, बोले ‘पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस करना मुश्किल…’

हाल ही में सुनील शेट्टी ने कोरोना प्रभावितों की मदद कर दरियादिली दिखाई थी।

    Loading

    Sunil Shetty expressed pain about working in the Entertainment industry, said ‘Staying here is difficult’: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) डांस रियेलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4)’ में बतौर मेहमान पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता डांस के मंच पर जमकर मस्ती करते दिखाई थे। साथ ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) संग नील शेट्टी ‘धड़कन’ का सीन को रिक्रिएट करते भी दिखाई दिए थे। अभिनेता अपने एक्टिंग करियर में तकरीबन  3 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। इस दौरान अभिनेता सुनील ने बताया कि ‘अगर आप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, तो परिवार के किए समय निकलना मुश्किल हो जाता है। आपके पास बहुत काम होता है। आप 12 घंटो से ज्यादा काम करते हो।

    डांस रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर: चैप्टर 4’ में सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी मना शेट्टी के बारे में बात करते हुए कहा ‘उनसे जुड़ी मेरी कई यादें हैं। हम दोनों पिछले 40 सालों से एक दूसरे के साथ हैं। हम दोनों ने 30 साल पहले शादी की थी। साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है। अगर आप  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करते हो तो आपको ऐसे पार्टनर की जरुरत होती हैं जोकि सौ फीसदी आप पर विश्वास रखता हो। मेरी पत्नी मना को मेरा सलाम है।‘

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

    बता दें, हाल ही में सुनील शेट्टी ने कोरोना प्रभावितों की मदद कर दरियादिली दिखाई थी। कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों को अभिनेता ने निशुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मुहाया कराया।