sunny leone

हाल ही में सनी (Sunny Leone) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हालांकि अब सनी लियोनी (Sunny Leone) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़कर क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहती हैं।    

हाल ही में सनी (Sunny Leone) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी लियोनी क्रिकेट खेलते हुए नज़र आ रही हैं।

सनी (Sunny Leone)ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या मैं इंग्लैंड का सामना करने के लिए अपना किट पैक कर लूं।’ सनी  (Sunny Leone) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोग सनी के वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

मालूम हो कि सनी लियोनी (Sunny Leone) इन दिनों टीवी शो ‘स्प्लिट्सविला’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा सनी जल्द ही डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म ‘अनामिका’ में दिखाई देने वाली हैं।