फोटो साभार - viralbhayani
फोटो साभार - viralbhayani

सनी लियोनी (Sunny Leone) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है।

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा सनी लियोनी (Sunny Leone) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है। इस वीडियो में अदाकारा पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) और तीन बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। दरअसल, सनी अपने तीनों बच्चों के साथ पिछले दिनों केरल गई थीं। जब अभिनेत्री लौटीं तो स्वागत के लिए सनी लियोनी के पति डेनियल एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने पहुंच गए थे। बेटी निशा ने जैसे ही अपने पापा डेनियल वेबर को देखा तो वो तुरंत उछलते हुए उनके गले लग जाती है। निशा के पीछे-पीछे बेटे नोह और अशर भी पापा डेनियल के गले लगते हैं। 

    अपने तीनों बच्चों से मिलने के बाद डेनियल वेबर सनी लियोनी (Sunny Leone) के पास आते हैं और एयरपोर्ट पर किस करते हैं। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यह नजारा पपराजियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। आप भी देखें- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

     

    फैन्स निशा और डेनियल के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें, सनी लियोनी पिछले कुछ दिनों से केरल में टीवी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 13’ की शूटिंग कर रही थीं। इस शो को सनी जज करती दिखाई दे रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)