होली से पहले ‘सुपरस्टार’ अजय देवगन की हुई पिटाई? वीडियो हुआ वायरल

अजय देवगन की तरह दिख रहा शख्स सफेद शर्ट पहना हुआ है और वो लड़ाई करते भी दिखाई दे रहा है।

    Loading

    ‘Superstar’ Ajay Devgan beaten before Holi? The video went viral: सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो सामने आया है। यह वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के एरोसिटी इलाके का हैं। जिसमें आधी रात को दो गुटों में भिडंत हो गई।  दो गुटों के बीच हुई यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि कई लोग इसमें शामिल हो गए। वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स को खूब मारा जा रहा है। झगड़े का कारण कार पार्किंग से संबंधित था। वीडियो पोस्ट करने वाले  शख्स ने दावा किया है कि जिस शख्स की पिटाई हो रही है वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) हैं। 

    सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर्स का कहना है कि इस दौरान अजय देवगन नशे की हालत में थे। उनकी यह लड़ाई पार्किंग को लेकर हुई थीं। उनका गलत बर्ताव देख लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी था। हालांकि, वीडियो में मौजूद शख्स अभिनेता अजय देवगन ही हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वीडियो में नजर आ रहा शख्स अजय देवगन की मिलती-जुलती पर्सनालिटी का नजर आ रहा हैं। देखें वीडियो- 

     

    अजय देवगन की तरह दिख रहा शख्स सफेद शर्ट पहना हुआ है और वो लड़ाई करते भी दिखाई दे रहा है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये अजय देवगन हैं।