Riya Chakraborty and the Government of Bihar submitted their written representations

बिहार पुलिस ने अस्पताल से सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मांगी, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं मिली।

Loading

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में जांच करने के लिए बिहार पुलिस मुंबई आ गई है।बिहार पुलिस सुशांत मौत मामले की जांच करने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। इस समय मीडिया से बात करते हुए बिहार पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस उन्हें इस मामले में मदद कर रही है।वहीं, रिया चक्रवर्ती के बारे में पूछे जाने पर बिहार पुलिस ने कहा कि वह अभी हमारी निगरानी में है। 

इससे पहले बिहार पुलिस की टीम ने मुंबई में कूपर अस्पताल का दौरा किया था। बिहार पुलिस ने अस्पताल से सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मांगी, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं मिली। वहीं, दूसरी तरफ बिहार पुलिस ने रिया से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया था।   

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बिहार पुलिस रोज नए-नए खुलासे कर रही है। इसके चलते मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस में घमासान शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार पुलिस को जान का खतरा भी हो सकता है। बिहार पुलिस का यह दावा भी है की रिया के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत है जिसकी जानकारी के लिए रिया को ढूंढा जा रहा हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस के किसी आला अधिकारी और महाराष्ट्र के बड़े नेता से रिया के अच्छे संबंध है जिसके कारण उन्हें  कुछ बचाया जा रहा हैं। 

वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पटना पुलिस की एसआईटी ने कई अहम सबूत जुटाये। सुशांत के नौकर, कुक, चालक और बॉडीगार्ड से एसआईटी ने पूछताछ की।  ये सभी उनके वे कर्मी थे जिन्हें पूर्व में रिया के इशारे पर काम से हटा दिया गया था। पालघर जिले के वसई में स्थित एवरसाइन के शिव कला इमारत में रहने वाले रोनाल्ड राजू से आज जब हमने बात की तो राजू ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत दूसरों को सहारा देने वाले इंसान थे वो कभी आत्महत्या कर ही नही सकते।