sushant-singh-rajput-dil-bechara-costar-sanjana-sanghi-leaves-mumbai

सुशांत की एक्ट्रेस संजना संघी मुंबई छोड़ दिल्ली वापस जा रही है। संजना सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

Loading

मुंबई. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस सुशांत से जुड़े हर एक शख्स से पूछताछ कर रही है। इसी बीच खबर मिली है कि, सुशांत की एक्ट्रेस संजना संघी मुंबई छोड़ दिल्ली वापस जा रही है। संजना सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है।

दरअसल, मंगलवार को संजना सुशांत के आत्महत्या मामले में बांद्रा पुलिस थाने गयी थी। वहा लगभग 9 घंटे उनसे पूछताछ की गयी। पुलिस थाने से बाहर निकलते समय संजना काफी परेशान दिख रही थी। पुलिस की लंबी पूछताछ से संजना काफी तनाव में नजर आ रही थी। जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए मुंबई छोड़कर जाने के बारे में बताया।

संजना ने अपनी स्‍टोरी में लिखा है, ‘खुदा हाफिज, मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली, दिल्‍ली वापिस। आपकी सड़के कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थी, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नज़रिए को बदल रहा है, या शायद, फिलहाल आप में भी थोड़ा दुख है। मिलते हैं? जल्‍दी। या शायद, नहीं।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#SanjanaSanghi #IndiaFightsCorona #TakeCare #SeeYouSoon #safeflight #Wednesday #manavmanglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संजना ने पूछताछ के दौरान बताया कि सुशांत फिल्म ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग के वक्त सामान्य थे। उन्हें देखकर यह नही लग रहा था कि वह डिप्रेशन में थे। उन्होंने आगे कहा कि सुशांत समय से शूटिंग पर आते थे और शूट कर चले जाते थे। सुशांत कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में किसी से बात नही करते थे। वह सेट पर सिर्फ अपने पटना वाले घर की कुछ कहानियाँ बताते थे।

संजना ने आगे कहा कि उनकी और सुशांत की मुलाकात फिल्म के सेट पर ही हुई थी। बता दे कि जब फिल्म ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग हो रही थी, तब देश में मीटू मूवमेंट भी चल रहा था। तब ऐसा कहा जा रहा था कि संजना ने सुशांत पर मीटू का आरोप लगाया है। इस बारे में संजना ने पुलिस को बताया कि, जब यह सब हुआ तब वह देश के बाहर थी। उन्होंने कभी सुशांत पर ऐसा कोई आरोप नही लगाया था। संजना ने आगे बताया यह सब सुशांत को बदनाम करने की साजिश थी।