sushant-singh-rajput-father-spoke-first-time-after-his-sons-death

अपने दिवंगत बेटे की मौत के बाद सुशांत के पिता ने पहली बार मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नही है। उन्होंने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद उनका परिवार सदमे में है। ऐसे में अब अपने दिवंगत बेटे की मौत के बाद सुशांत के पिता ने पहली बार मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 11 दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक बड़ी बात का खुलासा किया है। उन्होंने मीडिया से कहा, सुशांत के लिए उन्होंने 3 साल तक दुआएं मांगी थीं, जिसके बाद वो पैदा हुए थे। बहुत मन्नत मांगने के बाद पैदा हुआ था सुशांत… 3 साल मन्नत मांगी थी उसके लिए…. 4 लड़कियों में एक लड़का था…और जिनके लिए इतनी मन्नत मांगते हैं, उनके साथ ऐसा होता है…’ 

आगे एक्टर के पिता से पूछा गया कि क्या कभी सुशांत ने उनके साथ कुछ ऐसा शेयर किया था, जिससे पता चला हो कि वो उदास थे ?इस सवाल का जवाब देते हुए सुशांत के पिता ने कहा, ‘पहले तो सब बोलता था पर लास्ट में क्या हुआ, उसने बताया नहीं…देखिए ये संयोग की बात है…. जो लिखा होता है, वो होता है। हम प्रेशन नहीं देते थे और ये सोच के चलते थे कि इसको प्रेशन किस चीज का दें?’