कॉमेडी किंग विवेक का हार्ट अटैक से निधन, मौत के दो दिन पहले ही लगवाई थी कोविड की वैक्सीन

अभिनेता विवेक की मौत के बाद अस्पताल की तरफ से एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया। जिसमें बताया गया कि ‘सुबह 4:35 बजे एक्टर ने आखिरी सांस ली।

    Loading

    Tamil actor Vivek passes away in Chennai on Saturday morning: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिल फिल्मों के जाने माने अभिनेता विवेक (Veteran Tamil Actor Vivek) का निधन हो गया है। वे 59 साल के थे। उनका निधन चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ। विवेक को 16 अप्रैल को हार्ट अटैक आने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। अभिनेता विवेक पर ECMO ट्रीटमेंट की जा रही थी। वह ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में थे लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने उनकी जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता विवेक की हृदय की एक नस में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज हो गया था। इसके बाद उन्हें एक्स्ट्राकोरपोरल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन (ECMO) पर रखा गया था। ताकि कृत्रिम फेफड़े से ब्लड का संचार किया जा सके लेकिन इसका कुछ फायदा नहीं हुआ और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। 

    अभिनेता विवेक की मौत के बाद अस्पताल की तरफ से एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया। जिसमें बताया गया कि ‘सुबह 4:35 बजे एक्टर ने आखिरी सांस ली। एक दिन पहले उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।‘  

     

    निधन से पहले 59 वर्षीय अभिनेता विवेक ने ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार को कोविड 19 का टीका लगवाया था। साथ ही उन्होंने लोगों से भी वैक्सीन लेने की अपील की थी। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक ने साउथ के कई सुपरस्टार के साथ काम किया है। जिसमें रजनीकांत, विजय और अजित कुमार जैसे नाम शामिल है।