Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ulta Chashma ) एक ऐसा शो है जो कई सालो से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है।  इस शो के हर एक किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया है।  लेकिन इस शो में एक ऐसा किरदार है जो लोगों के दिलों तक उतरा और वो है दयाबेन। जिसे सबसे पहले निभाया दिशा वकानी (Disha Vakani ) ने। और दिशा वकानी की एक्टिंग देख कर लोग उनके दीवाने बन गए मानों की वो किरदार सिर्फ दिशा के लिए ही था। अब दया भाभी’ यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) की वेडिंग फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। दिशा के फैंस उनकी तस्वीरें लगातार साझा कर रहे हैं।  दिशा इन तस्वीरों में खूबसूरत दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। दिशा शादी के जोड़े में खूब फब रही हैं।

    दिशा वकानी (Disha Vakani) ने अपनी शादी में व्हाइट सिल्क की साड़ी पहनी है, जिसका बॉर्डर और आंचल रेड कलर का है। साड़ी पर जरी का काम हुआ है। अपने इस आउटफिट को दिशा ने खूब सारी ज्वेलरी के साथ कैरी किया है। साथ ही उनका ब्राइडल मेकअप उनके गेटअप के साथ परफेक्ट लग रहा है।

    आपको बता दे की 2017 में जब ये न्यूज़ आई दिशा वकानी शो से कुछ टाइम के लिए मैटरनिटी ब्रेक ले रही है तो मानो उनके फैंस का दिल ही टूट गया और वो इंतज़ार करने लगे दिशा की वापसी का। इस बीच कई ऐसी न्यूज़ सामने आई की दिशा का रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे है मेकर्स लेकिन उनको दिशा जैसी कोई नहीं मिली।