बिग बॉस के घर में इन कपल्स को मिला सच्चा प्यार, किया सात जन्म तक साथ रहने का वादा !

    Loading

    सलमान खान के सबसे कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस में कई कंटेस्टेंट्स के बिच बॉन्ड काफी बेहतर हो जाते हैं तो कुछ के रिश्ते ख़राब हो जाते है। अक्सर बिग बॉस में आए में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जिन्हें इस शो में प्यार हो गया। तो वहीं कुछ ऐसी जोड़ियां भी घर में आईं जिन्हें यहां पर अपने प्यार का एहसास हुआ और उनका रिश्ता और भी मजबूत हो गया। आइए इस खास रिपोर्ट में जानिए कुछ ऐसी जोड़ियों के बारे में जिनका रिश्ता बिग बॉस के घर में और भी मजबूत हो गया। 

    अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक (Abhinav Shuklaa And Rubina Dilaik)

    बिग बॉस के घर में आए कपल अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक ने पिछले एपिसोड में हिस्सा लिया था। शो में दोनों की केमिस्ट्री देखने। इस शो पर दोनों ने इस बात का खुलासा किया कि वह दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले थे लेकिन बिग बॉस के जरिए एक-दूसरे को एक और मौका देना चाहते थे। ऐसे में बिग बॉस के घर आने के बाद दोनों रिश्ते सुधरते गए। खुशी की बात यह है कि अब भी यह दोनों साथ है और यह जोड़ा जल्द ही बेबी प्लानिंग भी करने वाला है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    अली गोनी और जैस्मिन भसीन (Aly Goni and Jasmin Bhasin)

    बिग बॉस 14 में  टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को सपोर्ट करने आए उनके फ्रेंड अली गोनी की तो बात ही कुछ और है। अपनी दोस्त को सपोर्ट करने पहुंचे अली गोनी ने यह नेशनल टीवी पर ही ऐलान कर दिया कि वह जैस्मिन के प्यार में हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 ~ علی گونی (@alygoni)

     

    असीम रियाज और हिमांशी खुराना (Asim Riaz and Himanshi Khurana)

    बिग बॉस 13 में असीम रियाज को पहली नजर में ही हिमांशी खुराना से प्यार हो गया था। वह हमेशा हिमांशी के प्रति अपने प्यार को एक्सप्रेस करते रहते थे। बिग बॉस शो खत्म होने के बाद भी दोनों आज भी फैंस को कपल्स गोल्स देते ही रहते हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Asim Riaz 👑 (@asimriaz77.official)

    एजाज खान और पवित्रा पुनिया (Eijaz Khan and Pavitra Punia)

    वही इसी सीजन में एजाज खान और पवित्रा पुनिया को भी प्यार हो गया था। यह कपल इन दिनों लिवइन रिलेशनशिप में हसी ख़ुशी रह रहा है और जल्द ही दोनों की शादी भी होने वाली है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Pavittra puniaa (@pavitrapunia_)

    कीथ सुकेरा और रोशेल राव (Keith Sequeira and Rochelle Rao)

    सलमान खान के शो बिग बॉस में आने से पहले ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के करीब आए और फिर बिग बॉस शो खत्म होने के कुछ ही महीने बाद दोनों ने शादी भी कर ली थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Keith Sequeira (@keithsequeira)

     

    मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत (Monalisa and Vikrant Singh Rajpoot)

    बिग बॉस 10 में टीवी अदाकारा मोनालिसा और मनु पंजाबी का नाम खूब जुड़ा था लेकिन मोनालिसा ने बात को मौके पर ही संभाल ली और शो पर ही उनकी और मंगेतर विक्रांत की शादी हुई। आज दोनों ही अपने शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

     

    किश्वर मर्चेंट और सुयश राय (Kishwer Merchant and Suyyash Rai)

    एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की मुलाकात बिग बॉस 9 में हुई थी। दोनों को एक दूसरे से प्यार का एहसास हुआ और आज तक दोनों साथ है। किश्वर और सुयश की शादी हो चुकी है और जल्द ही इस कपल के घर नन्हा मेहमान भी एंट्री मारने वाला है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

     

    प्रिंस नरूला और युविका चौधरी (Prince Narula and Yuvika Chaudhary)

    अगर कहा जाए कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी लाखों में एक है तो गलत नहीं होगा। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को बिग बॉस के नवें सीजन में प्यार हुआ और अब तो दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें आती ही रहती हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula)

    पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा (Puneesh Sharma and Bandgi Kalra)

    सलमान खान के शो बिग बॉस के घर में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का इश्क हमेशा चर्चा में ही रहा। दोनों का रोमांस देखकर तो कई बार सलमान खान भी इन्हें टोक चुके थे कि वह दोनों नेशनल टीवी पर खुद पर थोड़ा कंट्रोल रखें। लेकिन इश्क़ का परवान इनके सर चढ़कर बोल रहा था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by BK ( Bandgi Kalra ) 🧿 (@bandgikalra)

     राहुल वैद्य और दिशा परमार (Rahul Vaidya and Disha Parmar)

    वही  सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में राहुल वैद्य को दिशा के लिए प्यार का एहसास हुआ और उन्होंने यह फैसला लिया कि वह अपनी खास दोस्त दिशा परमार संग जिंदगी बिताएंगे। राहुल वैद्य ने दिशा परमार को नेशनल टेलीविजन पर ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। अब जल्द ही दोनों शादी बंधन में बंध जाएंगे। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by RAHUL VAIDYA RKV 💫 (@rahulvaidyarkv)