Instagram
Instagram

    Loading

    मुंबई: होली का  त्योहार नजदीक आ रहा है। आम आदमी, नेता से लेकर अभिनेता सब इसकी तैयारियों में लग चुके है।  इस बार होली रंगो वाली तो नहीं होगी क्योंकि देश भर में कोरोना बड़ी तेजी से फैल रहा है। इसके चलते अगर रंगों से त्योहार मनाया गया तो ये लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है। इसी कड़ी में आइये हम बात करते है बॉलीवुड के ऐसे पांच फिल्मो के बारे में जिनका होली सांग सुपर हिट रहा है और आज भी लोग उन्हीं गाने को सुनते हैं। वहीं आपको बताना चाहेंगे की राजेश खन्ना की एक फिल्म तो होली के सीन ने ही हिट कराई थी।

    राजेश खन्ना अपने टाइम के सुपरस्टार थे हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था।  उसी वक़्त डायरेक्टर शक्ति समान्था ने राजेश खन्ना के साथ फिल्म बनाई थी कटी पतंग उस फिल्म में आशा पारेख भी थी। अगर हम उस फिल्म की बात करे तो आज भी वो फिल्म सिर्फ अपने होली सांग ‘आज न छोड़ेंगे’ के लिए जाना जाता है। क्योंकि उस सांग में होली खेलते हुए वो आशा पारेख को अपनी तरफ खींच लेते है। 
     
     
    फिल्म शोले का ये गाना  ‘होली के दिन दिल मिल जाते हैं’ जैसे ही रिलीज़ हुआ था लोगो ने उस सांग को बहुत पसंद किया था।  यहाँ तक की आज भी ये गाना सुपरहिट लिस्ट में आता है। इस गाने में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की केमिस्ट्री को लोगो ने बहुत पसंद किया था।  
     
    फिल्म सिलसिला का होली गाना ‘रंग बरसे’ आज भी उतना ही एवरग्रीन है जितना 90 के दशक में था। आज भी लोग इस गाने को अमिताभ बच्चन, संजीव कपूर और रेखा का कहते है। फिल्म में इस गाने के बाद पूरा सीन ही पलट जाता है। 
     
    फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के होली सांग ‘लहू मुंह लग गया’ को भी लोगों ने बहुत प्यार दिया। इस गाने में दीपिका और रणवीर एक दूसरे को गुलाल लगाते नाराज़ आये थे। 
     
    फिल्म ये जवानी है दिवानी का गाना ‘बलम पिचकारी’ आज भी लोगो के ज़हन में है। जब भी होली पार्टी होती है हमेशा ये गाना तो टॉप लिस्ट में होता ही है। इस गाने में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोणे को लोगो ने बहुत पसंद किया था।