टाइगर श्रॉफ ने गर्लफ्रेंड दिशा पटानी और परिवार को दी शानदार बर्थडे पार्टी, वायरल हुईं तस्वीरें

टाइगर श्रॉफ ने दी इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

    Loading

    Tiger Shroff birthday party photos: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff Birthday) ने मंगलवार की रात परिवार और दोस्तों के साथ अपना 31वां जन्मदिन मनाया। अभिनेता ने मुंबई स्थित एक रेस्तरां में इस शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में गर्लफ्रेंड दिशा पटानी (Disha Patani), मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ जैसे चेहरे शामिल होते दिखाई दिए। इस दौरान सभी एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। सभी का ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया के यूजर को काफी पसंद आ रहा है।

    टाइगर श्रॉफ ने दी इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। इस दौरान गर्लफ्रेंड दिशा पटानी मरून कलर का टॉप पहनी हुई दिखाई दी। टाइगर की बहन वहीं कृष्णा श्राफ ने पार्टी में शामिल होने के लिए ब्लैक टॉप कैरी किया था तो वहीं मां आयशा श्रॉफ का ग्लैमरस अवतार इन दोनों से कम नहीं था।

    देखें इन तस्वीरों को-

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by TIGER SHROFF EDITS (@tiger.shroff.edits)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝐅𝐢𝐥𝐦𝐲𝐂𝐚𝐬𝐭𝐥𝐞 🔷 (@filmycastle)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by INSTA_BH_WOOD (@insta_bh_wood)

    बता दें, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी। इस फिल्म में वह अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। ‘हीरोपंती’ से डेब्यू करने के बाद टाइगर श्रॉफ ने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा और वो कई बेहतरीन फिल्मों में दिखाई दिए। साथ ही टाइगर बहुत जल्द ‘गनपत’, ‘बागी 4’ और ‘हीरोपंती 2’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।