टाइगर श्रॉफ ने स्वतंत्रता दिवस के पहले दिखाई देशभक्ति, रिलीज हुआ 'वंदे मातरम' का पहला गाना
टाइगर श्रॉफ ने स्वतंत्रता दिवस के पहले दिखाई देशभक्ति, रिलीज हुआ 'वंदे मातरम' का पहला गाना

    Loading

    बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग के साथ साथ अपने एक्शन स्टंट्स के दर्शकों के दिलों को जीता हैं। अब एक बार एक्टर टाइगर श्रॉफ अपना नया हुनर दिखाकर दर्शकों का दिल जीत आ गए हैं। आपको बता कि एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल ‘जस्ट म्यूजिक’ ने टाइगर श्रॉफ का गाना ‘वंदे मातरम’ का रिप्राइज्ड हिंदी वर्जन रिलीज़ किया हैं। 

    टाइगर श्रॉफ का रिलीज हुआ गाना ‘वंदे मातरम’ भारतीय रक्षा बलों और प्रत्येक भारतीय नागरिक को ट्रिब्यूट देने के लिए दर्शकों के सामने रिलीज किया गया हैं। इस गाने की ख़ास बात यह है की इसे खुद टाइगर श्रॉफ ने अपनी आवाज दी हैं। आपको बता दे कि बतौर सिंगर टाइगर श्रॉफ का यह पहला सॉन्ग है। इस वीडियो सॉन्ग को जैकी भगनानी के साथ टाइगर श्रॉफ ने भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं | स्वतंत्रता दिवस के पहले इस गाने को रिलीज़ कर टाइगर श्रॉफ ने अपनी देशभक्ति दिखाई हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

    इस गाने की झलक की वीडियो शेयर कर टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह हमारे गौरवशाली राष्ट्र और उसके लोगों को समर्पित है। ऐसा करने के लिए यह एक अस्पष्ट यात्रा रही है। बड़े सम्मान और गर्व के साथ, मैं अपना पहला हिंदी गीत पेश करता हूं- #वंदे मातरम यह हमेशा बहुत खास और मेरे दिल के करीब रहेगा।” इस वीडियो सॉन्ग के लिए  टाइगर के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस उनकी आवाज की जमकर तारीफ कर कमेंट्स कर रहे हैं।