इस महीने 7 जन्मों के बंधन में बंध सकते हैं वरुण-नताशा

वरुण धवन की शादी में उनके पिता डेविड कई बड़े सेलेब्स को बुलाने वाले हैं। कोविड-19 का पूरा ध्यान रखते हुए लगभग 200 गेट्स की लिस्ट तैयार की गई है।

Loading

मुंबई:  बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इंडस्ट्री में काम के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) को काफी सालों से डेट कर रहे हैं। मीडिया में इन दोनों की सगाई और शादी की खबरें हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच वरुण और नताशा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के इस कपल ने अलीबाग में 7 फेरे लेने का फैसला किया है। इनकी शादी इसी महीने हो सकती है। पिंकविला ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि, ‘वरुण और नताशा बीते साल ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। कोरोना महामारी के कारण उन्होंने शादी की तारीख आगे कर दी लेकिन अब इस महीने बॉलीवुड का यह जोड़ा एक-दूसरे का हो जाएगा। वरुण धवन और नताशा दलाल ने अलीबाग में शानदार तरीके से शादी का फैसला लिया है।’

खबर के अनुसार, वरुण धवन की शादी में उनके पिता डेविड कई बड़े सेलेब्स को बुलाने वाले हैं। कोविड-19 का पूरा ध्यान रखते हुए लगभग 200 गेट्स की लिस्ट तैयार की गई है। परिवार वालों ने मिलकर गेस्ट्स के नाम फाइनल भी कर लिए हैं। यह सभी गेस्ट्स अलीबाग जाकर वरुण और नताशा की शादी में शामिल होंगे और उन्हें आशीर्वाद देंगे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varun Dhawan & Natasha Dalal (@varundvn_natashad_loverzz)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varun Dhawan & Natasha Dalal (@varundvn_natashad_loverzz)

आपको बता दें, वरुण धवन और नताशा दलाल एक दूसरे के बचपन के दोस्त हैं। हाल ही में नताशा ने वरुण की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा था। इसे सेलेब्रेट करने के लिए नताशा दलाल अपनी होने वाली सास के साथ अभिनेत्री सोनम कपूर के घर पहुंची थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर इनकी यह तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।