Dilip Kumar Sister Farida
File Pic

मालूम हो कि दिसंबर 2020 से अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत नासाज चल रही है।

    Loading

    Veteran actor Dilip Kumar admitted to hospital: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। उन्होंने परिवार वालों ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में हो रही तकलीफ के बाद दिलीप कुमार को अस्पताल ले जाया गया। दिलीप साहब की पत्नी सायरा बानो उनकी सेहत का काफी ख्याल रखती है। सायरा बानो ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    मालूम हो कि दिसंबर 2020 से अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत नासाज चल रही है। उन्हें लगातार सांस लेने में तकलीफ होती दिखाई दे रही है। इसके बाद उन्हें इस दौरान भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह खुद को बहुत कमजोर महसूस कर रहे थे और उनकी इम्यूनिटी भी कम हो गई थी। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Admin: Muskan Chheda ✨ (@dilipkumarfc)

    मालूम हो कि सायरा बानो पति दिलीप कुमार से काफी प्यार करती है। उनका काफी ख्याल रखती है।  समय-समय पर उन्हें अस्पताल ले जाती है और उनका ख्याल रखती हैं। पिछले दिनों सायरा बानो ने खुलासा किया कि ‘जब वह 12 साल की थीं तब उन्हें दिलीप कुमार से प्यार हो गया था। जब वह पहली बार मुंबई के महबूब स्टूडियो में दिलीप कुमार से मिलीं तो उन्हें तुरंत प्यार हो गया।