RIP Dilip Kumar | पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटJuly, 07 2021

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक

ऑटो अपडेट
द्वारा- Subhash Yadav
सीनियर कंटेन्ट राइटर
13:02 PMJul 07, 2021

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक

11:57 AMJul 07, 2021

RIP Dilip Kumar: घर पहुंचा दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर

दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को उनके घर पर ललाया गया है। मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में आज शाम पांच बजे दिलीप कुमार को सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

 

11:52 AMJul 07, 2021

RIP Dilip Kumar: राजनाथ सिंह ने दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को फोनकर शोक संवेदना व्यक्त की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को फोन करके शोक संवेदना व्यक्त की।

11:40 AMJul 07, 2021

RIP Dilip Kumar: शिवराज सिंह चौहान ने कहा-भारतीय सिनेमा जगत उनके बिना अधूरा है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक महान कलाकार, एक महान अभिनेता जिनकी भूमिकाएं अलग-अलग फिल्मों में देखकर ऐसा लगता ही नहीं था कि कोई कलाकार काम कर रहा है। वो हर पात्र को जीते थे। भारतीय सिनेमा जगत उनके बिना अधूरा है।

11:21 AMJul 07, 2021

दिलीप साहब के निधन पर राज बब्बर ने प्रकट किया शोक, कहा-फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत बड़ा अदाकार, बहुत बड़ा टीचर, बहुत बड़ा प्रोफेसर खो दिया है

बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता राज बब्बर ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने दिलीप साहब के साथ काम किया, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत दुख है। फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत बड़ा अदाकार, बहुत बड़ा टीचर, बहुत बड़ा प्रोफेसर खो दिया है।

11:18 AMJul 07, 2021

RIP Dilip Kumar: दिलीप कुमार ने निधन पर अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक, बोले-हम सबके दिलों में ज़िंदा रहेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिंदी फ़िल्म जगत के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार जी का चले जाना बॉलीवुड के एक अध्याय की समाप्ति है। युसुफ़ साहब का शानदार अभिनय कला जगत में एक विश्वविद्यालय के समान था। वो हम सबके दिलों में ज़िंदा रहेंगे।

Loading

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ( Dilip Kumar Passes Away) का मुंबई (Mumbai) में निधन हो गया है। आज उन्होंने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। दिलीप साहब लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अक्सर इलाज के लिए वे अस्पताल में भर्ती होते रहते थे। 

बता दें कि दिलीप साहब के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है। कई दिग्गज उन्हें नमन अलग-अलग माध्यम से नमन कर रहे हैं। दिलीप कुमार का निधन आज सुबह साढ़े 7 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में हुआ है। अस्पताल ले डॉ.पार्कर जो कि दिलीप साहब का इलाज कर रहे थे उन्होंने निधन की पुष्टि की है। 

दिलीप कुमार का मुंबई में निधन-

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से दिलीप कुमार की हेल्थ ठीक नहीं चल रही थी। इससे पहले पांच जुलाई को दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से उनकी  तबीयत को लेकर जानकारी दी गई थी। दिलीप साहब की पत्नी सायरा बानो ने अपने बयान में कहा था कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। हालांकि वे अस्पताल में हैं। आप उन्हें दुआओं में याद रखें। लेकिन आज ऐसी खबर सामने आई जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.