कोरोना पॉजिटिव रणधीर कपूर की हालत में सुधार, ICU में हैं भर्ती

राजीव कपूर के निधन के बाद रणधीर कपूर और उनकी बहन रीमा ने भाई की प्रॉपर्टी पर अपना अधिकार मांगा है।

    Loading

    Veteran actor Randhir Kapoor, who had tested positive for Covid-19: करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता एक्टर रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ और टेस्ट करवाने के लिए रणधीर कपूर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। जब इस बात की खबर मीडिया में आईं तो खलबली मच गई। उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआओं का दौरा शुरू हो गया। इसके बाद अब अस्पताल ने रणधीर कपूर के हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है।

    कोकिलाबेन अस्पताल ने अभिनेता रणधीर कपूर की सेहत के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए वताया कि अब रणधीर कपूर की हालात में सुधार हो रहा है। आईसीयू में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा है। जब तक उनकी सेहत सुधार नहीं होता तब तक उन्हें अस्पताल में रहना होगा।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Randhir Kapoor (@dabookapoor)

    आईसीयू में शिफ्ट होने के बाद रणधीर ने अपने दिए इंटरव्यू में बताया कि अस्पताल में सभी मेरा ध्यान रख रहे हैं खास कर टीना अंबानी इसे कंट्रोल कर रही हैं। डॉक्टर्स हमेशा मेरे पास होते हैं।  बता दें कि जब रणधीर को कंपकपाहट की दिक्कत होने लगी तब उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले मेरे संपर्क में करीना और करिश्मा आई थीं। उन दोनों ने जब कोरोना टेस्ट करवाई तो उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस समय पूरा परिवार क्वारंटीन है।