Actor Vijay Raaz

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विजय राज (Vijay Raaz) के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। जैसा की हम जानते है एक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगा है। और उनका ये केस बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court ) में चल रहा है। लेकिन अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्टर को एक बड़ी राहत दे दी है । हाईकोर्ट ने विजय राज केस में रोक लगाने के निर्दश दिए है। बताना चाहेंगे की ये आरोप फिल्म ‘शेरनी’ (Sherni) की एक महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ और उनका पीछा करने का आरोप लगा है। 

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने ये आदेश दिया है की विजय राज के खिलाफ गोंदिया जिले में मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही सभी कार्यवाही पर रोक लगाई जाए। विजय राज के खिलाफ फिल्म शेरनी की एक क्रू मेंबर ने 3 नवंबर, 2020 में गोंदिया के रामनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद विजय ने बॉम्बे हाईकोर्ट से अपील करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ चल रही कार्यवाही पर रोक लगाई जाए। 

    विजय ने अपनी अपील में ये कहा था की क्रू मेंबर उनका नाम ख़राब करना चाहती है। और वो खुद फेमस होना चाहती है। साथ ही विजय ने ये भी कहा है की ‘यौन उत्पीड़न केवल तभी मान्य होता है जब या तो शारीरिक संपर्क हो, पोर्नोग्राफी दिखाई जाए या शारीरिक संबंध की मांग की जाए।  और मैंने ऐसा कोई भी काम नहीं किया है, जो कि यौन उत्पीड़न का कैटेगरी में आए’। 

    साथ ही विजय ने अपनी सफाई में कहा था कि वे पहली बार गोंदिया गए थे। उन्हें वहां  का कुछ भी नहीं पता था। इसलिए डायरेक्टर ने कहा था कि कॉल टाइमिंग और भी बाकी चीज़ो में आपको असिस्टेंट डायरेक्टर हेल्प करेंगे। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है जो यौन उत्पीड़न की कैटेगरी में आए।