अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शुरू किया कैंपेन Covid -19  से जंग लड़ने के लिए

    Loading

    मुंबई: पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में लाखों की संख्या में लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में नेता हो या अभिनेता कोई भी कोरोना के कहर से नहीं बच पा रहा है। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना की वजह से इस वक़्त पूरा देश परेशान है। जिसकी वजह से देश में फिर एक बार लॉकडाउन लग गया है। रोजाना कभी अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड्स की कमी की खबरें सुने मिल रही है। ऐसे में लोगों की मदद के लिए अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) और विराट कोहली(Virat Kohli) आगे आए हैं। उन्होंने लोगों के लिए फंड जुटाने के लिए एक कैंपेन शुरू किया है। जिसके जरिए लोगों की मदद की जाएगी। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। 

    अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘जैसे कि हमारा देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है और हमारे हेल्थ केयर सिस्टम को कई चैलेंजिस का सामना करना पड़ रहा है। अपने लोगों को दुखी देख मेरा दिल टूट जाता है। तो मैंने और विराट ने एक कैंपेन शुरू किया है जो कोविड-19 से जंग के लिए फंड जुटाने में मदद करेगा। हम साथ में इस महामारी से बाहर आ जाएंगे। प्लीज आगे बढ़कर भारत और भारतीयों को सपोर्ट करें। आपका योगदान इस मुश्किल समय में लोगों की जान बचाने में मदद करेगा।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) 

    साथ ही बताना चाहेंगे कि अपना बर्थडे नहीं मनाया था। उन्होंने अपने बर्थडे के दिन सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सभी को शुक्रिया करते हुए कहा था कि ‘मेरे पास आप सभी के लिए एक खास मैसेज है। इस मुश्किल समय में हम सभी को साथ होकर देश का साथ देना हो। जल्द ही मैं और विराट साथ आकर देश को सपोर्ट करने के लिए कुछ लेकर आ रहे हैं। हम जल्द ही आपके साथ इसकी डिटेल्स शेयर करेंगे। जिससे की आप भी इस छोटी सी शुरुआत का हिस्सा बन सकें।’