wajid-khan-death-music-director-corona-virus-celebs-social-media-reaction

वाजिद खान के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड गमगीन हो गया है।सोशल मीडिया पर वाजिद खान के फैन्स और उनके दोस्त उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है।

Loading

मुंबई. देश में एक तरफ कोरोनावायरस से जंग लड़ी जा रही है। दूसरी तरफ बॉलीवुड के गलियारे से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का निधन हो गया है। बता दे कि कोरोना के चलते वाजिद खान का निधन हुआ है। वह 42 साल के थे। वाजिद खान के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड गमगीन हो गया है।

सोशल मीडिया पर वाजिद खान के फैन्स और उनके दोस्त उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। बॉलीवुड का हर एक इंसान वाजिद खान को श्रद्धांजलि देते हुए दुख जता रहा है।

वाजिद खान के निधन पर दुख जताते हुए सिंगर हर्षदीप कौर ने लिखा- वाजिद खान के परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही कि वे इस दुनिया में नहीं रहे। हमेशा उन्हें मुस्कुराते और आनंदित होते हुए देखा। संगीत जगत को बड़ा नुकसान।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दुख जताते हुए लिखा, बुरी खबर। एक चीज जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। वे हमेशा मुस्कुराते रहते थे। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरे दोस्त।

वही, सलीम मर्चेंट ने लिखा- वाजिद खान के निधन की खबर सुनकर बुरी तरह से टूट गया हूं। अल्लाह उनके परिवारवालों को शक्ति दे। तुम बहुत जल्दी चले गए भाई। संगीत जगत के लिए ये गहरी क्षति है। मैं अचंभित हूं और टूट गया हूं।

बता दे कि, फिल्म इंडस्ट्री में साजिद और वाजिद की जोड़ी बेहद मशहूर थी। इस जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए। साजिद-वाजिद ने अपने करियर की शुरुवात 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से किया था। उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और ‘हटा सावन की घाटा’, ‘चुपके से कोई और’ और ‘हैलो ब्रदर’ जैसे गाने लिखे थे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My Brother Wajid left us.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on