wajid-khan-s-mother-razina-tests-positive-for-covid-19

वाजिद खान की मां रजिया खान भी कोरोना संक्रमित हो चुकी है। रजिया इस समय मुंबई के चेम्बूर स्थित सुराणा सेठिया अस्पताल में भर्ती हैं।

Loading

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का कल यानि 1 जून को कोरोना के चलते निधन हो गया। वह 42 साल के थे। इस खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया। इसीबीच अब खबर मिली है कि वाजिद खान की मां रजिया खान भी कोरोना संक्रमित हो चुकी है। रजिया इस समय मुंबई के चेम्बूर स्थित सुराणा सेठिया अस्पताल में भर्ती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वाजिद खान की मां रजिया अपने बेटे से पहले कोरोना से संक्रमित हो चुकी थी। इसके बाद वाजिद खान कोरोना से संक्रमित हो गए। मिली हुई जानकारी के मुताबिक, रजिया अपने बेटे वाजिद खान की देखभाल करने के लिए अस्पताल में रुकी थी। उस समय अस्पातल के अन्य कोरोना मरीजो के संपर्क में आने के कारण वाजिद खान की मां इस वायरस के चपेट में आ गयी। फ़िलहाल रजिया का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है जहा वाजिद खान का निधन हुआ था।

बता दे साजिद और वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर जोड़ियों में से एक थी। जिद-वाजिद ने अपने करियर की शुरुवात 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से किया था। उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और ‘हटा सावन की घाटा’, ‘चुपके से कोई और’ और ‘हैलो ब्रदर’ जैसे गाने लिखे थे।