Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जब से अपने कजिन भाई की शादी अटेंड करके मालदीव से आई है , तब से वो लगातार अपनी फिल्मों के शूट में बिजी है। लेकिन श्रद्धा ने अपने बिजी शेड्यूल के बीच टाइम निकाल कर अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा डांसिंग वीडियो शेयर किया जिसको देखकर लोग हैरान हो गए हैं। क्योंकि वीडियो में श्रद्धा के साथ कोई आम इंसान नहीं बल्कि श्रद्धा एक गोरिल्ला के साथ फनी डांस (funny dance) कर रही हैं। 

    श्रद्धा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा अपने फैंस के लिए हमेशा कोई ना कोई पोस्ट करती रहती है। इस बार भी श्रद्धा ने अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमे श्रद्धा एक गोरिल्ला से डरने की जगह वो उसके साथ फनी डांस कर रही हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    आपको बताना चाहेंगे श्रद्धा ने जो डांसिंग वीडियो शेयर किया है वो उनकी अपकमिंग फिल्म  ‘हेलो चार्ली’ (Hello Charlie) जो कि अमेजन प्राइम में जल्द ही रिलीज़ होने वाली है उसके प्रमोशन के लिए हो सकता है। क्योंकि उस फिल्म में गोरिल्ला टोटो और सीधे-साधे चार्ली एक्टर आदर जैन की मस्ती नजर आने वाली है। 

    श्रद्धा हेलो चार्ली के अलावा ‘चालबाज इन लंदन’ (Chaalbaaz In London) में नजर आने वाली है। चालबाज़ में श्रद्धा डबल रोल में नजर आएंगी। ये श्रद्धा की पहली फिल्म होगी जिसमे श्रद्धा डबल रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा श्रद्धा एक नागिन फिल्म में भी नजर आएंगी।