दीपिका और रणबीर जल्द ही बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ में नजर आ सकते है।
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के रिश्ते के बारे हर कोई जानता है। इन दोनो के प्यार की कहानी से हर कोई वाकिफ था। लेकिन, कुछ समय के बाद यह जोड़ी टूट गयी। इसके बाद दीपिका ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली। लेकिन, अब एक बार फिर दीपिका और रणबीर एक साथ नजर आ सकते है।
मिली हुई जानकारी के मुताबिक, दीपिका और रणबीर जल्द ही बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ में नजर आ सकते है। दरअसल, संजय लीला भंसाली ने पिछले साल ही इस फिल्म की घोषणा की थी। यह फिल्म साल 1952 में रिलीज हुई फिल्म का रीमेक है। संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म की स्टार कास्ट फ़ाइनल नही की है।
खबरों की माने तो, इस फिल्म के लिए शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन, संजय लीला भंसाली ने किसी को भी फाइनल नही किया।
सूत्रों के मुताबिक, बैजू बावरा के लिए संजय लीला भंसाली ने एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से संपर्क किया है। दरअसल, संजय लीला भंसाली एक बार फिर दीपिका और रणबीर की जोड़ी का जादू बड़े पर्दे पर दिखाना चाहते है। लेकिन, दीपिका और रणबीर ने अभी तक यह फिल्म साइन नही की है।