Salman Khan

    Loading

    बॉलीवुड के सुल्तान भाईजान सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी चल रहे हैं। आनेवाले दिनों में सलमान खान कई फिल्मों से दर्शकों को एंटरटेन करते नज़र आएंगे। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग में बिजी होने जा रहे हैं। टाइगर 3 फिल्म से पहले अब एक बार फिर सलमान खान जिम में पसीना बहाते दिखाई दे रहें हैं। 

    बता दे कि सलमान खान का यह वर्कआउट वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। सलमान का यह वर्कआउट (Workout) वीडियो देखते ही बन रहा हैं, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। वही सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं। अब जाहिर है सलमान खान किसी भी फिल्म में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है और इस लिए एक बार फिर अपने लुक पर काफी काम भी कर रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    दरअसल आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का यह वीडियो बहुत क्लियर तो नहीं है लेकिन उनकी मेहनत इसमें साफ दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा कि मुझे लगता है कि यह शख्स टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग कर रहा है। अब इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वही बता दे की फिल्म टाइगर 3 में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाश्मी भी नज़र आएंगे।  इस फिल्म में इमरान सलमान खान से लड़ते हुए दिखाई देंगे जिसके लिए इमरान भी जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

    अब इस फिल्म के लिए जहाँ एक ओर सलमान खान अपने लुक्स  पर काफी काम कर रहे हैं वही दूसरी ओर इमरान हाश्मी भी भाईजान से कंधे से कंधा मिलाते हुए नज़र आ रहे हैं। अब देखना काफी इंटरेस्टिंग होगा की क्या इमरान हाश्मी इस फिल्म में सलमान खान को कड़ी टक्कर दे पाएंगे या नहीं।

    Tiger 3 : The Final Mission | Emraan Hashmi to play villain | Salman Khan,  Katrina Kaif | TIGER 3 - YouTube

    आपको बता दे कि सलमान खान और कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 की शूटिंग मार्च महीने में ही शुरू कर दी थी लेकिन फिर कैटरीना कैफ कोविड पॉजिटिव पाई थी। फिर इसके बाद आई कोरोना की दूसरी लहर के चलते भी सेट को डिसमेंटल करना पड़ा गया था, क्योंकि इतने समय तक सेट को मेंटेन करना काफी मुश्किल होता। लेकिन अब उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी। 

    वैसे आप सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर कितने एक्ससाइटेड हैं ? कमेंट बॉक्स में बताएं।