wonder-woman-1984-release-date-moves-october

हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट की फिल्म 'वंडर वुमन 1984' की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है।

Loading

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट की फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। इस फिल्म में गैल गैडोट के अलावा क्रिस पाइन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। बता दे कि अब यह फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी।

देश में कोरोनावायरस के चलते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को काफी नुकसान हो रहा है। इसके चलते कई फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव हो रहा है। एक्ट्रेस गैल गैडोट ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है।

वही, उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में कहा,’वंडर वुमन 1984 की नई रिलीज डेट दो अक्टूबर 2020 है। वाह, आखिरकार यह होने जा रहा है। मैं इससे ज्यादा एक्साइटेड नहीं हो सकती। सभी प्रशंसकों का धन्यवाद। आपके बिना यह संभव नहीं था।’

बता दे कि ‘’वंडर वुमन 1984′ साल 2017 में आई फिल्म का दूसरा भाग है। इस फिल्म का निर्देशन पैटी जेनकिंस ने किया है।