जायरा ने कुछ दिन पहले अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था। लेकिन, अब एक बार फिर जायरा की सोशल मीडिया पर वापसी हुई है।
मुंबई. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस जायरा वसीम इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, इस बार वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट के कारण सुर्ख़ियो में है।बता दे कि जायरा ने कुछ दिन पहले अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था। लेकिन, अब एक बार फिर जायरा की सोशल मीडिया पर वापसी हुई है।
दरअसल, जायरा वसीम ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होने लगी। इसके बाद जायरा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था। हालांकि, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है।
Because I’m just a human, like everyone else, who’s allowed to take a break from everything whenever the noise inside my head or around me reaches it’s peak 🙂 pic.twitter.com/BMar06jIXl
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) May 30, 2020
जायरा वसीम की सोशल मीडिया पर वापसी होते ही एक यूज़र ने सवाल किया कि उन्होंने पहले अकाउंट डिलीट क्यों किया था? इस सवाल का जवाब देते हुए जायरा ने ट्वीट में लिखा, ‘मैं वापस इसलिए आई हूं क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं। मुझे भी कभी ब्रेक या दूरी बनाने की जरूरत पड़ती है जब कुछ चीजों की अति हो जाती है’।