94th-academy-awards dune-kick-starts-its-winning-run-at-oscars-2022

इस फिल्म ने ऑस्कर (Oscars 2022) में अब तक 6 कैटेगरी में पुरस्कार जीते है।

    Loading

    मुंबई, फ़िल्मी दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्‍ठ‍ित पुरस्‍कार ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2022 की घोषणाएं (Oscars 2022 Winners Full List) हो गई हैं। इस साल 94वें अकादमी पुरस्कारों का आयोजन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में हुआ। आज सुबह प्रतिष्‍ठ‍ित पुरस्‍कार का आयोजन हुआ।

    इस समारोहों में मशहूर डायरेक्टर डेनिस विलेन्यूवे (Denis Villeneuve) द्वारा निर्देशित फिल्म Dune ने बड़ी जीत हासिल की है।  इस फिल्म ने ऑस्कर (Oscars 2022) में अब तक 6 कैटेगरी में पुरस्कार जीते है।

    अकादमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषणा की कि Dune ने अब तक ‘बेस्ट फिल्म एडिटिंग’, ‘बेस्ट स्कोर’, ‘बेस्ट साउंड’ और ‘बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन’ में अवार्ड जीतने की जानकारी शेयर की थी। वहीं समारोह में आगे चलकर Dune ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट और ‘बेस्ट सिनेमेट्रोग्राफी’ कैटिगिरी का अवार्ड भी अपने नाम किया।

    बता दें कि, ऑस्कर 2022 के लिए ‘Dune’ को 10 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे। इस फिल्म में टिमोथी चालमत और जेसिका फर्ग्यूसन मुख्य भूमिका में हैं।

    वहीं, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर ‘ड्राइव माय कार’ (जापान) को मिला है। ड्राइव माय कार, फ्ली, द हैंड ऑफ गॉड, लुनानाः ए याक इन द क्लासरूम, द वर्स्ट पर्सन इन द वर्ल्ड को बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में नामांकन मिला था।

    जेन कैंपियन को फिल्म ‘द पावर ऑफ द डॉग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार मिला है। 

    भारत के ऑस्कर जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया है। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का ऑस्कर इस बार समर ऑफ सोल ने जीता है। इस कैटेगरी में भारतीय फिल्म Writing With Fire भी शामिल थी।

    विल स्मिथ को फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला।