आलिया कश्यप ने बॉयफ्रेंड संग किया ‘लिपलॉक’ किस, तो जाह्नवी कपूर ने उड़ाया मजाक

    Loading

    मुंबई: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) अपने बोल्ड अंदाज और खुले विचारों के लिए जानी जाती हैं। मामला कुछ भी हो आलिया उस बारे में खुलकर बात करना पसंद करती हैं। आलिया अपने फैन्स से खुलकर बात करती हैं चाहते बॉयफ्रेंड हो या प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर वो उतनी ही बिंदास हैं। 

    आलिया इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। उनके वर्तमान बॉयफ्रेंड का नाम शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) है और वह अक्सर उनके वीडियोज में नजर आ जाते हैं। आलिया और उनके बॉयफ्रेंड शेन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में अब एक लंबे समय के बाद दोनों साथ मिले हैं। दोनों साथ में वेकेशन को एन्जॉय कर रहे हैं। 

    दोनों इस वक़्त राजस्थान के बीकानेर में वेकेशन मना रहे है। ऐसे में आलिया ने अपने वेकेशन को एन्जॉय करते हुए रोमांटिक तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर की बात करें तो दोनों व्हाइट गाउन में रोमांटिक पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बेड पर हैं। और दोनों ने हाथ में जूस का गिलास पकड़ा हुआ है। दोनों एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं। 

    वहीं दूसरी तस्वीर की बात करें तो दोनों लिपलॉक किस करते नजर आ रहे हैं। आलिया ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- रोमांटिक गेटअवे।’ साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाई। आलिया की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वही उनकी बहुत अच्छी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- मेडिटेशन हो रहा है।’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Aaliyah Kashyap (@aaliyahkashyap)

    गौरतलब है कि हाल ही में आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड को मुंबई घुमाया था और उन्हें स्ट्रीट फूड खिलाया था जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।