Ira Khan Review Gangubai Kathiawadi
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की हाल ही में अभिनीत (Starring) फिल्म (Movie) ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जिसने दर्शकों को अपना दिवाना बना लिया है। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर भी दस्तक दे चुकी है। दर्शकों ने संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को देखकर इसकी खूब प्रशंसा की। वहीं अब आमिर खान की बेटी इरा खान का भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यु मिला है।

    उन्होंने इस फिल्म की काफी तारीफ की। उन्होंने इस फिल्म को लेकर अपने विचारों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इरा खान फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की प्रतिक्रिया में एक बड़ा ही लंबा-चौड़ा नोट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने इस फिल्म की अच्छाइयों को ढूंढते हुए वेश्यावृत्ति पर बड़ी बात कही है। उन्होंने अपने नोट में लिखा, ‘आप अपने द्वारा महसूस किया गए अपने आस-पास हो रहे गलत चीजों को बदल की इच्छाशक्ति को मजबूत कर सकते है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

    जिससे एक बड़ी दुविधा टल सकती है और आप ऐसा करने में सफल हो जाते है, लेकिन फिर भी आप वेश्यावृत्ति को वैध बनाने का प्रबंधन नहीं करते हैं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘आपके पास पैसा, बुद्धि, कौशल, कनेक्शन, ड्राइव, जुनून और अच्छा समय हो सकता है… आप वास्तव में इसे बुरी तरह से चाहते हैं और दुनिया की भूख को मिटाने, जलवायु परिवर्तन को रोकने, भेदभाव को खत्म करने, लैंगिक समानता प्राप्त करने, व्यवस्थित प्रतिमान परिवर्तन को अपना वास्तविक कठिन प्रयास कर सकते हैं। कुछ भी थोड़ा बड़ा जिसमें सिर्फ आप से ज्यादा शामिल है।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

    उन्होंने कहा, ‘दुनिया हमसे बहुत बड़ी है। हम उन समस्याओं पर काम करने के लिए हैं जिन्हें हमारे बच्चे हल करेंगे। गंगूबाई ने जीत हासिल की। उसने जो हासिल करने का प्रबंधन किया, उससे उसने वास्तविक कृतज्ञता, गर्व और खुशी महसूस की।’ उन्होंने सवाल पूछते हुए लिखा, ‘क्या आप अपनी जीत की सराहना करने में सक्षम हैं?’ हाल ही में इरा खान अपने नई बीमारी के बारे में अपने प्रशंसकों से खुलासा की है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें एंग्जाइटी के अटैक आते है।