‘आशिकी 2’ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर कर चुके हैं धर्मेन्द्र की छोटी बेटी को डेट, चार सालों तक रहे साथ

    Loading

    ‘Aashiqui 2’ actor Aditya Roy Kapur has dated Dharmendra’s younger daughter, stayed together for four years: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स से की थी।  इस फिल्म में वह सलमान खान, अजय देवगन, और असिन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। फिल्म में अभिनेता का छोटा से रोल था। आदित्य रॉय कपूर को अपनी एक अलग पहचान फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिली। इस फिल्म में अभिनेता लीड रोल में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर ‘आशिकी 2’ ने रिलीज के बाद कमाई कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

    आदित्य रॉय कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ था। मालूम हो कि अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे है। आदित्य का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।  इस लंबी लिस्ट में धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल का भी नाम शामिल है। ये तब की बात है जब आदित्य बॉलीवुड से कोसो दूर थे। अहाना और आदित्य एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। करीब चार सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AdiMereJaan 😻 (@adityark143)

     

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

    उस समय आदित्य टीवी चैनल में नौकरी किया करते थे। काम के चलते वह अहाना को समय नहीं दे पाते थे। इस कारण दोनों के रिश्ते में दूरियां आई। इसके बाद जब अहाना ने आदित्य को ब्रेकअप की धमकी दी तो अभिनेता को भी समझ में आ गया कि वह अपने काम में काफी बीजी रहते है और समय नहीं दे पाते हैं। कुछ समय के बाद आदित्य ने आहना से ब्रेअकप कर लिया।