अभिनेता अमित टंडन ने मौनी रॉय पर लगाए कई आरोप, बोले- ‘चेहरा फिर कभी नहीं देखना चाहता…’

    Loading

    Actor Amit Tandon made many allegations against Mouni Roy, said- ‘Never want to see the face again…’: टीवी अभिनेता अमित टंडन (Amit Tandon) का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है।  अभिनेता मौनी रॉय (Mouni Roy) पर अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। दिए अपने इंटरव्यू में अमित टंडन ने कहा कि ‘जब मेरी पत्नी और मौनी रॉय की करीबी दोस्त रूबी टंडन (Ruby Tandon) को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी तब उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया। हम कभी भी मौनी के इस बर्ताव को माफ नहीं करेंगे। जीवन में हम कभी उनका चेहरा भी देखना नहीं चाहेंगे।‘ 

    टीवी अभिनेता अमित टंडन ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि मौनी बहुत स्वार्थी है। उसने सिर्फ मेरी पत्नी का इस्तेमाल किया। हमें लगा वह बाकी लोगों से अलग है और जेन्युइन है लेकिन जब मेरी पत्नी मुसीबत में थी मौनी ने उनकी मदद करने के बजाय उनका साथ छोड़ दिया। हमने मौनी का नया चेहरा देखा है जोकि बहुत शर्मनाक है। मुझे और मेरी पत्नी रूबी टंडन को विश्वास नहीं हो रहा था कि उसने हमारे साथ ऐसा किया, हम जिस मौनी को जानते थे वह वो नहीं हैं।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Amit Tandon (@amit_tandon0411)

     

    मालूम हो कि साल 2007 में अमित टंडन और विशेषज्ञ रूबी की शादी हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। आपसी मतभेद के बाद साल 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया इसके बाद फिर से दोनों में 2019 में सुलह हो गई। रूबी टंडन (Ruby Tandon) को साल में गिरफ्तार किया गया था। वह तकरीबन 10 महीने दुबई के जेल में कैद थी। अमित टंडन टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ का हिस्सा बनने के बाद अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत की। वह ‘जो जीता वही सुपरस्टार’, ‘जरा नचके दिखा’ जैसे रियलिटी शो में दिखाई दिए। इसके अलावा ‘कैसा ये प्यार है’ में पृथ्वी बोस, ‘दिल मिल गए’ में डॉ अभिमन्यु मोदी, ये हैं मोहब्बतें में सुब्रह्मण्यम चंद्रन और कसम तेरे प्यार की में अभिषेक खुराना जैसे दमदार किरदार निभाते दिखाई दिए।