पहली नजर में देवेन वर्मा को हुआ था प्यार, इस वजह से अशोक कुमार के घर के लगाते थे चक्कर

    Loading

     Actor Deven Verma Fell In Love With Ashok Kumar’s Daughter: आज ही के दिन यानी 23 अक्तूबर 1937 को कॉमेडियन देवेन वर्मा (Deven Verma) का जन्म हुआ था। देवेन ने अपने अभिनय से कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी कदकाठी और चेहरा ऐसा था कि देवेन को देखने के बाद किसी के भी होंठों पर मुस्कराहट आ जाती थी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में देवेन वर्मा एक रोमांटिक हीरो के तौर पर करियर शुरू करने के लिए आए थे लेकिन मौका नहीं मिला। इसके बाद अभिनेता ने बतौर कॉमेडियन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह हासिल की। 

    अभिनेत्री मुमताज की पहली फिल्म में बतौर देवेन वर्मा ने हीरो थे। इसी दौरान अशोक कुमार से अभिनेता की दोस्ती बढ़ी। मुंबई में देवेन अकेले रहते थे। एक दिन अशोक कुमार ने देवेन वर्मा को अपने घर खाना खाने के लिए बुलाया। वहीं देवेन की मुलाकात अशोक कुमार की बेटी रूपा से हुई थी। पहली नजर में देवेन अपना दिल हार बैठे थे। रूपा भी धीरे-धीरे देवेन वर्मा को पसंद करने लगी थी। इसके बाद अभिनेता का अशोक कुमार के घर आना-जाना बढ़ गया। इसके बाद अशोक कुमार को शक हुआ, बात आगे बिगड़ जाए इससे पहले देवेन ने रूपा से शादी करने की बाद बताई। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bollywoodirect (@bollywoodirect)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by indian super hero (@indian_shiningstar)

     देवेन की बात सुन अशोक कुमार सिर्फ इतना बोले कि मैं तुम्हारी परीक्षा लूंगा, मुझे जानना है कि तुम मेरी बेटी को खुश रख पाओगे कि नहीं। करीब दो साल बाद अशोक कुमार ने देवेन को बताया कि तुम मेरी परीक्षा में पास हो गए हो। तुम अब मेरी बेटी से शादी कर सकते हो।‘