Manoj Joshi
Photo - Twitter

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) अभिनेता (Actor) मनोज जोशी (Manoj Joshi) बीते बुधवार को एयर इंडिया (Air India) फ्लाइट में सफर किए। जिससे वो भोपाल से मुंबई आए, लेकिन उन्हें अपनी इस यात्रा में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। फ्लाइट भोपाल से 3 घंटे की देरी करने के बाद उड़ान भरी और मुंबई पहुंचने के बाद अभिनेता को अपने समान के लिए लगभग 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इस खराब सर्विस के चलते एयर इंडिया पर मनोज जोशी का गुस्सा फूटा है।

    उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि भोपाल की फ्लाइट तीन घंटे की देरी कर मुंबई पहुंची, लेकिन जब वो मुंबई पहुंचे तो एक नंबर बेल्ट पर उनका समान नहीं आया। जिसके चलते उन्हें 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने अपने वीडियो में यह भी बताया कि उन्हें एयर इंडिया का कोई भी स्टाफ नजर नहीं आया। उन्होंने इसे अपने टाइम का वेस्टेज बताया। उन्होंने एयर इंडिया को कहा कि उन्हें सिर्फ माफी नहीं बल्कि उन्हें इसका सलूशन भी चाहिए उन्होंने वीडियो में यह भी कहा कि एयर इंडिया सुधरेगी कि नहीं।

    मनोज जोशी ने वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘एयर इंडिया की फ्लाइट 634 तीन घंटे लेट थी और अब मैं छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले 40 मिनट से बैगेज के आने का इंतजार कर रहा हूं। यहां गाइड या मदद के लिए कोई स्टाफ नहीं है। मैंने आज तक ऐसी सबसे खराब सेवा का सामना नहीं किया है। उन्होंने मेरा पूरा दिन खराब कर दिया। नुकसान की भरपाई कौन करेगा?’

    उन्होंने अपने इस ट्वीट में एयर इंडिया को भी टैग किया है। उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए एयर इंडिया ने लिखा, ‘प्रिय श्री जोशी, हम आशा करते हैं कि अब आपको अपना बैग मिल गया होगा। कृपया निश्चिंत रहें कि आवश्यक समीक्षा के लिए आपकी प्रतिक्रिया हवाईअड्डा टीम को भेज दी गई है। आशा है कि अगली बार जब आप हमारे साथ उड़ान भरेंगे तो आपकी बेहतर सेवा करेंगे।’