Ranveer Singh

    Loading

    बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्मों में अपने एनर्जेटिक परफॉरमेंस के लिए काफी जाने जाते हैं। वही उनके स्टाइलिंग अंदाज़ को भी दर्शक बेहद पसंद करती है। रणवीर सिंह की फिल्मों का दर्शकों को बड़े ही बेसब्री से इंतज़ार रहता हैं। बता दे कि बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने कोरोना वायरस महामारी से पहले बिग बजट पीरियड ड्रामा तख्त (Takht) का ऐलान किया था फिल्म तख़्त में बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार नजर आने वाले थे।

    आपको बता दे कि इस मल्टिस्टार्रर फिल्म तख्त के लिए करण जौहर ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), विक्की कौशल, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकारों को साइन किया था।जहाँ फिल्म तख्त को लेकर करण जौहर ने इसका ऐलान बड़ी धूम-धाम से किया था, जिस कारण दर्शक उत्साहित हो गए थे। वही अब इस फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई हैं। बता दे की करण जोहर फिल्म तख्त में मुगल राजकुमार औरंगजेब और उसके भाई दाराशिकोह की कहानी दिखाने वाले थे।

    लेकिन अब अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर की यह बिग बजट ड्रामा बंद हो गई है। करण जोहर की फिल्म तख्त पर गिरी कोरोना की गाज। कोरोना वायरस महामारी की वजह से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान हुआ है, जिस कारण निर्माता बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में कोरोना की वजह से कई बड़े स्टूडियो अपना खर्चा भी नहीं निकाल पा रहे हैं, जिस कारण उन्होंने बिग बजट फिल्मों से हाथ पीछे खींच लिए हैं। ऐसे में दर्शकों को निराशा हाथ लगी हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    अब बता कि ताज़ा जानकारी के मुताबिक करण जौहर की मच अवेटेड फिल्म तख्त भी कोरोना वायरस महामारी की बलि चढ़ गई है।बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता हैं और वह इस फिल्म में नज़र आनेवाले थे। लेकिन अब कई लोग तख्त के बंद होने की खबरों से हैरान हैं। लोगों का मानना है कि रणवीर सिंह की फिल्में दर्शक बिना सोचे-समझे देखते हैं, उसके बाद भी तख्त का बंद होना बताता है कि स्थितियां काफी गंभीर हैं।रणवीर सिंह की फिल्म के लिए पल्खें बिछाएं फैंस अब इस खबर से काफी दुखी हैं। 

    वैसे आपको यह भी बता दे कि डायरेक्टर करण जौहर ने तख्त बंद करने से पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ऐलान कर दिया था। यह फिल्म का ऐलान होते ही दशकों की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। बता दे कि रणवीर और आलिया की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी यह एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, जिसमें धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे सीनियर कलाकार भी दिखाई देंगे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

     

    वैसे आप तख्त के बंद होने से निराश हैं या नहीं और आप रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए कितने एक्ससाइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।