प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी की हेल्थ को लेकर अभिनेता रोहित रॉय का खुलासा, बोले- ‘उनका ख्याल रखा जा रहा है…’

    Loading

    Actor Rohit Roy’s disclosure about Prem Chopra and his wife’s health, said- ‘They are being taken care of…’: दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) और उनकी पत्नी उमा पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के चलते चर्चा में आए थे। कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रेम चोपड़ा उनकी पत्नी उमा को सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत में सुधार के बाद डॉक्टर ने दोनों को बुधवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी दे दी है। अभिनेता रोहित रॉय, रिश्ते में प्रेम चोपड़ा के बहनोई हैं। अभिनेता शरमन जोशी की शादी चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई है। ऐसे में रोहित रॉय ने प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।  

    रोहित रॉय ने ज्यादा जानकरी देते हुए बताया कि ‘वह बिल्कुल ठीक है। वह दवाओं का सेवन टाइम से कर रहे है। दोनों को अच्छा लग रहा है। उनकी अस्पताल से छुट्टी हुई है और अब दोनों अपने घर पर है। उनका खास ख्याल रखा जा रहा है।‘ उन्होंने आगे बताया कि यह वायरस का एक और प्रकार है और यह डेल्टा संस्करण का गैर-घातक संस्करण है। यही वह है जिसके बारे में हमें चिंतित होना चाहिए था। लेकिन हमने इससे बहुत अच्छे से निपटा। ओमाइक्रोन बहुत तेजी से फैलने वाला है लेकिन यह घातक नहीं है।‘

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by prem chopra (@prem_chopra_13)

    बता दें, अभिनेता रोहित को आखिरी बार संजय गुप्ता की ‘मुंबई सागा’ में दिखी दिए थे। इस फिल्म में अभिनेता,  जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, गुलशन ग्रोवर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।