पति नाग चैतन्य से अलग होने वाला पोस्ट अभिनेत्री सामंथा ने किया डिलीट,  फैंस के बीच मची खलबली

    Loading

    मुंबई: साउथ कपल सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने 2 अक्टूबर, 2021 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर अलग होने की घोषणा की थी। कपल ने सोशल मीडिया पर एक नोट जारी कर अपने तलाक की पुष्टि की थी। ऐसे में अब समांथा ने पोस्ट को डिलीट कर दिया है। जैसे हो अभिनेत्री ने यह पोस्ट डिलीट किया जैसे ही फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कई फैंस का कहना है कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य फिर से एक साथ आ गए हैं। वहीं नागा चैतन्य के पास अभी भी उनके सोशल मीडिया हैंडल पर अनाउंसमेंट पोस्ट है। 

    सामंथा रुथ प्रभु के अलगाव की पोस्ट को हटाने के पीछे क्या वजह है इसकी लेकर किसी तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। अलगाव की पोस्ट में लिखा था कि, ‘सभी शुभचिंतकों बताना चाहती हूं कि पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती है जो थी हमारे रिश्ते का बहुत मूल है। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से इस कठिन समय के दौरान हमारा समर्थन करने और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक गोपनीयता प्रदान करने का अनुरोध करते हैं। आपके लिए धन्यवाद।’ 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Chay Akkineni (@chayakkineni)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Chay Akkineni (@chayakkineni)

    नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा के बाद, सामंथा रुथ प्रभु एक चार धाम की यात्रा पर गई थी और खुलासा किया कि ‘वह अपनी आध्यात्मिक यात्रा का आनंद ले रही हैं। नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा काफी ट्रोल भी हुई थी। बता दें, करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने अक्टूबर 2017 में गोवा में शादी की थी।