Sunny Leone
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सनी लियोन (Sunny Leone) अपने बोल्ड (Bold) अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती है। अभिनेत्री अब डॉक्टर सनी लियोन बन गई है। जी हां अदाकारा अब चोटिल लोग की मरहम पट्टी कर रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो मरीज के घाव पर दवा लगा रही है। अभिनेत्री का ये वीडियो उनके किसी प्रोजेक्ट शूटिंग के सेट का है। सनी लियोन वैनिटी वैन में खड़ी है। सामने एक शख्स टेबल पर बैठा है। उसके घुटने पर चोट लगी है। जिसपर अभिनेत्री दवा लगा रही है।

    दवा इतना तेज था कि शख्स की चीखें निकल पड़ी, लेकिन सनी खुशी से उछल कूद कर रही है बाद में वो शख्स के चोट पर हवा करती है। वहीं बैकग्राउंड में कोई शख्स से पूछता है कैसी लगी सनी डॉक्टर! अभिनेत्री वीडियो में ब्लू कलर की लुंगी और रेड कलर का ब्लाउज पहनें दिखाई दे रही है। वो अपनी बालों की चोटी बांधे नजर आ रही है। अभिनेत्री के गले में गोल्डन चैन और हाथ की कलाई में ग्रीन कलर की चूड़ी भी नजर आ रही है। वो अपने पैरों में ब्लैक कलर का शूज पहनी है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘घर में डॉ. लियोन’ उनके इस वीडियो को अब तक 25 लाख से अधिक लोग देख चुके है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    अभिनेत्री बहुत जल्द अभिषेक कपूर की फिल्म ‘ओह माय घोस्ट’ में अर्जुन रामपाल और रकुल प्रीत सिंह के साथ अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में राजपाल यादव और करणवीर बोहरा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।