Banni Chow Home Delivery
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) लोकप्रिय (Popular) चैनल (Channel) स्टार प्लस (Star Plus) हमेशा अपने दर्शकों के लिए चुनिंदा शो लेकर आता रहता है। इस बार स्टार प्लस एक नया शो ‘बन्नी चाउ होम डिलीवरी’  लेकर आ रहा है। जहां एक महिला की सशक्तिकरण नजर आएगी ये शो दर्शकों को खूब पसंद आएगा। इस शो की कहानी एक मेहनती और हिम्मती लड़की बन्नी के जीवन पर आधारित है। जो फूड डिलीवरी का बिजनेस करती है।

    वो अपने घर का बना खाना लोगों को डिलीवर करती है। बन्नी की भूमिका एक्ट्रेस उल्का गुप्ता निभा रही है। इस शो की कहानी काफी रोचक है। अभिनेत्री छह सालों के बाद पर्दे पर अपनी वापसी की है। इस खबर से उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे है। इसके पहले उल्का गुप्ता रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आई थी। एक्ट्रेस इस शो को करने के लिए काफी खुश और उत्साहित है। वो अपने इस शो को लेकर बोली कि बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम करने के बाद इस शो को करने के लिए काफी खुश है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by StarPlus (@starplus)

    इस शो में उल्का गुप्ता के साथ एक्टर प्रविष्ट मिश्रा भी अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस शो में प्रविष्ट मिश्रा एक विकलांग व्यक्ति युवान का किरदार निभाते नजर आएंगे। ये शो इस सोमवार 30 मई 2022 से हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।